गोवा में महिला कॉस्टेबल ने कर ली आत्महत्या

पणजी : उत्तरी गोवा में एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने अपने घर में कथित तौर पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. पुलिस निरीक्षक परेश नाइक ने बताया कि आरती केलुस्कर (28) ने कल पोरवोरिम गांव स्थित अपने घर पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. वह उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय […]

पणजी : उत्तरी गोवा में एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने अपने घर में कथित तौर पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. पुलिस निरीक्षक परेश नाइक ने बताया कि आरती केलुस्कर (28) ने कल पोरवोरिम गांव स्थित अपने घर पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली.

वह उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात थी. उन्होंने बताया कि रात लगभग 11 बजकर 45 मिनट पर उसे ‘गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ ले जाया गया जहां उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया गया. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >