अमरिंदर कल करेंगे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात

चंडीगढ : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कल राष्ट्रीय राजधानी के अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठकराल ने आज रात यहां बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अमरिंदर का यह पहला दिल्ली दौरा होगा. ठकराल […]

चंडीगढ : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कल राष्ट्रीय राजधानी के अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठकराल ने आज रात यहां बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अमरिंदर का यह पहला दिल्ली दौरा होगा.

ठकराल ने कहा कि अमरिंदर सिंह कल दोपहर संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री के दफ्तर में उनसे मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा, शाम को मुख्यमंत्री राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. ठकराल ने कहा कि अमरिंदर सिंह वित्त मंत्री अरुण जेटली से कल सुबह उनके आवास पर मुलाकात करेंगे. इन सभी बैठकों को ‘‘शिष्टाचार मुलाकात” बताया जा रहा है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >