अयोध्या विवाद : आडवाणी ने उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया

नयी दिल्ली : भाजपा के अनुभवी नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अयोध्या विवाद को अदालत के बाहर सुलझाने संबंधी उच्चतम न्यायालय की आज की सलाह का स्वागत किया और कहा कि इसे सुलझाने के लिए सभी संबंधित पक्षों को सर्वसम्मति पर पहुंचना चाहिए. नब्बे के दशक में राम जन्मभूमि आंदोलन के ध्वजवाहक आडवाणी ने कहा, […]

नयी दिल्ली : भाजपा के अनुभवी नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अयोध्या विवाद को अदालत के बाहर सुलझाने संबंधी उच्चतम न्यायालय की आज की सलाह का स्वागत किया और कहा कि इसे सुलझाने के लिए सभी संबंधित पक्षों को सर्वसम्मति पर पहुंचना चाहिए.

नब्बे के दशक में राम जन्मभूमि आंदोलन के ध्वजवाहक आडवाणी ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय की सलाह स्वागत योग्य कदम है और मैं आशा करता हूं कि न्यायालय की सलाह के आलोक में सभी पक्ष सहमति पर पहुंचेंगे और राम मंदिर मुद्दे को सुलझाने के लिए हल खोजेंगे. आडवाणी के अलावा उत्तर प्रदेश के नव-नियुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई नेताओं ने उच्चतम न्यायालय के इस कदम का स्वागत किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >