होली में मोदी की कुमार विश्‍वास ने की जमकर तारीफ कहा, भोले ने उन्हें छप्पर नहीं आसमान फाड़ कर दिया

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और युवा कवि कुमार विश्वास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. मोदी की तारीफ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जोगीरा के रंग में कुमार ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूपी में सफलता उनकी मेहनत के कारण मिली. प्रधानमंत्री […]

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और युवा कवि कुमार विश्वास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. मोदी की तारीफ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जोगीरा के रंग में कुमार ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूपी में सफलता उनकी मेहनत के कारण मिली. प्रधानमंत्री गली- गली घूमें. काशीविश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे. बाबा भोलेनाथ ने कहा, प्रधानमंत्री होकर यह इतनी मेहनत कर रहा है जाओ इसे छप्पर फाड़कर क्या आसमान फाड़कर वोट दे दो.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

कुमार विश्वास के वायरल हो रहे वीडियो में उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए अखिलेश यादव को भी सलाह दे दी. उन्होंने कहा, नांव कितनी भी अच्छी हो मजबूत हो पिताजी के बगैर चल सकती है लेकिन पन्नौती के साथ नहीं चल सकती. होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा इस रंग में जिन पर सफलता का रंग चढ़ा है उन्हें बधाई और जिनके अऱमानों की होली जल गयी उनको सात्वना. आम आदमी पार्टी की हार पर उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सबक है… 70 में से 67 लेकर नयी बनायी लीक पहुंचे जब पंजाब बिखर गयी झाड़ू की हर सीक जोगीरा.. सारा. रारा.. रा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >