नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो चुके हैं. इन परिणामों के बाद नेताओं के बयान भी आने लगे हैं. इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके कहा है कि हमें 2019 भूल 2024 की तैयारी करनी होगी.
अपने ट्वीटर वॉल पर भाजपा के अच्छे प्रदर्शन पर उमर अब्दुल्ला ने लिखा कि इस हिसाब से हमें 2019 भूल 2024 की तैयारी करनी होगी.
अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि इस वक्त पूरे भारत में मोदी की तरह स्वीकार्य दूसरा कोई नेता नहीं… कोई नेता नहीं जो उनको 2019 में टक्कर दे…
