दिग्गज नेता एसएम कृष्णा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली : वरिष्ठ कांग्रेस नेता एसएम कृष्णा ने आज पार्टी की सदस्यता व कांग्रेस कार्यसमिति से इस्तीफा दे दिया. कृष्णा यूपीए-2 सरकारकेपूर्वार्द्ध में विदेश मंत्रीव पूर्व में कर्नाटक के मुख्यमंत्रीवउपमुख्यमंत्री रह चुके हैं. वे कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जैसे पद पर भी रहे हैं. उनके पार्टी छोड़ने के कारणों […]

नयी दिल्ली : वरिष्ठ कांग्रेस नेता एसएम कृष्णा ने आज पार्टी की सदस्यता व कांग्रेस कार्यसमिति से इस्तीफा दे दिया. कृष्णा यूपीए-2 सरकारकेपूर्वार्द्ध में विदेश मंत्रीव पूर्व में कर्नाटक के मुख्यमंत्रीवउपमुख्यमंत्री रह चुके हैं. वे कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जैसे पद पर भी रहे हैं. उनके पार्टी छोड़ने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.

हालांकि कहा जा रहा है कि वेकर्नाटकमेंकांग्रेस सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्रीसिद्धरमैयाके तौर-तरीके से नाराज थे और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख कर राजनीति से संन्यास लेने की इच्छा जता चुके थे और पार्टी की सक्रिय सदस्यतासेमुक्त करने की मांग की थी.

कृष्णा कर्नाटकके मांड्या सीट से कई बार लोकसभा के लिए चुने गये और इंदिरा गांधी, राजीव गांधी व डॉ मनमोहन सिंह के कैबिनेट में रहे. 85 वर्षीय कृष्णा का पांच दशक से अधिक समय का लंबा राजनीतिक कैरियर रहा है और कानून के डिग्री धारी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >