दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, 40KPH की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान

Delhi Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Delhi Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार आज गरज, चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल रहा मौसम

आईएमडी के अनुसार, मार्च में मौसम का यह दौर उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभों से जुड़ा है.

अगले कुछ दिन बादल छाए रहने का अनुमान

आईएमडी ने दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में 30 और 31 मार्च को हो सकती है आंधी के साथ बारिश, येलो अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >