जयललिता बातचीत कर रही हैं : आपोलो अस्पताल

चेन्नई: जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने के लगभग एक महीने के बाद आपोलो अस्पताल ने आज कहा कि मुख्यमंत्री ‘‘बातचीत’ कर रही हैं. उनके स्वास्थ्य में सुधार का यह महत्वपूर्ण संकेतक है.अपोलो अस्पताल के मेडिकल सेवा की निदेशक डॉक्टर एन. सत्यभामा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘माननीय मुख्यमंत्री बातचीत कर रही हैं और […]

चेन्नई: जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने के लगभग एक महीने के बाद आपोलो अस्पताल ने आज कहा कि मुख्यमंत्री ‘‘बातचीत’ कर रही हैं. उनके स्वास्थ्य में सुधार का यह महत्वपूर्ण संकेतक है.अपोलो अस्पताल के मेडिकल सेवा की निदेशक डॉक्टर एन. सत्यभामा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘माननीय मुख्यमंत्री बातचीत कर रही हैं और स्वास्थ्य सुधर रहा है.’ उन्होंने कहा कि जयललिता के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है.

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.इस बीच अन्नाद्रमुक प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने कहा कि जयललिता जल्दी ही घर वापस लौटेंगी.
उन्होंने बताया, ‘‘अम्मा जल्दी घर लौटेंगी. अम्मा बिल्कुल ठीक हैं. वह होश में हैं. वह बात कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >