पीएम मोदी ने ममता को फोन कर दुर्घटना के बाद अभिषेक बनर्जी की सेहत का हाल जाना

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी से बात कर उनके भतीजे एवं पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी की सेहत का हाल जाना. अभिषेक बनर्जी एक कार हादसे में जख्मी हो गए हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी से बात कर उनके भतीजे एवं पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी की सेहत का हाल जाना. अभिषेक बनर्जी एक कार हादसे में जख्मी हो गए हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी से बात की और सांसद अभिषेक बनर्जी की सेहत का हाल जाना. अभिषेक बनर्जी एक हादसे में जख्मी हो गए थे.”

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री सांसद अभिषेक बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.” आज दिन में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से लौटते वक्त अभिषेक बनर्जी उस वक्त हादसे का शिकार हो गए जब उनकी कार सिंगूर के पास एनएच-2 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 28 साल के अभिषेक बनर्जी घायल हो गए. अभिषेक बनर्जी के काफिले में शामिल 10 पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए.

बताया जाता है कि बनर्जी की हालत स्थिर है. इस बीच, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने आज शाम नर्सिंग होम का दौरा किया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात कर अभिषेक बनर्जी की सेहत की जानकारी ली. उन्होंने अभिषेक बनर्जी की सेहत को लेकर मुख्यमंत्री से अपनी चिंता जाहिर की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >