बेंगलुरु में दिनदहाड़े आरएसएस कार्यकर्ता की हत्‍या

बेंगलुरु : शहर की कामराज रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यकर्ता की आज हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि पेशे से खुदरा व्यापारी रुद्रेश पास ही में आयोजित संघ की बैठक से वापस लौट रहा था. उसी दौरान बदमाशों ने उसे बाइक से गिरा दिया और […]

बेंगलुरु : शहर की कामराज रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यकर्ता की आज हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि पेशे से खुदरा व्यापारी रुद्रेश पास ही में आयोजित संघ की बैठक से वापस लौट रहा था. उसी दौरान बदमाशों ने उसे बाइक से गिरा दिया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी.

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे. रुद्रेश को ब्रोइंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया. हालांकि संघ के शहर प्रवक्ता राजेश पद्मार ने आरोप लगाया कि वह संगठित तरीके से संघ के कार्यकर्ताओं को मिटाने का सिलसिला है.
उन्होंने कहा कि हत्या के विरोध में आरएसएस कल विरोध प्रदर्श्न करेगी. पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के भाजपा अध्यक्ष बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा कि घटना और हमलावरों का भाग निकलना राज्य की कानून-व्यवस्था की सच्चाई बताता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >