ब्रिक्स बिजनस काउंसिल में बोले पीएम मोदी, निवेश बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे

बेनालिम (गोवा) : ब्रिक्स सम्मेलन के बिजनस काउंसिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के व्यापार और आर्थिक मजबूती पर ब्रिक्स देशों का ध्यान आकर्षित किया. मोदी ने कहा, भारत ने बिजनस करने में आसानी के लिए कई कोशिशें की है जिसके नतीजे साफ दिख रहे हैं. मोदी ने कहा, हम ब्रिक्स काउंसिल पर भरोसा […]

बेनालिम (गोवा) : ब्रिक्स सम्मेलन के बिजनस काउंसिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के व्यापार और आर्थिक मजबूती पर ब्रिक्स देशों का ध्यान आकर्षित किया. मोदी ने कहा, भारत ने बिजनस करने में आसानी के लिए कई कोशिशें की है जिसके नतीजे साफ दिख रहे हैं. मोदी ने कहा, हम ब्रिक्स काउंसिल पर भरोसा करते हैं. हमें यकीन है कि हम बिजनस और व्यापार को मजबूत बनाने के लिए और इन्वेस्टमेंट बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे.

काउंसिल में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सभी ब्रिक्स देश मिलकर बिजनस और व्यापार को बढ़ाने में एक दूसरे की मदद करेंगे.वैश्विक अर्थव्यवस्था पटरी पर तो आ रही है लेकिन इसकी गति अस्थिर ब्राजील की अर्थव्यवस्था की चर्चा करते हुए टेमर ने कहा,ब्राजील की अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक हूं. मेरी सरकार सुधारों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.ब्रिक्स बिजनस काउंसल के चेयरपर्सन (इंडियन सेक्शन) ओंकार सिंह कंवर ने ब्रिक्स बिजनस काउंसिल की रिपोर्ट पेश की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >