केजरीवाल ने शाह पर सूरत रैली में बाधा डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया

अहमदाबाद : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उनकी पार्टी रविवार को सूरत में उनकी रैली को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं. केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने रविवार को सूरत में एक रैली आयोजित की है जहां हम राज्य से जुडे मुद्दों और उनके समाधान […]

अहमदाबाद : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उनकी पार्टी रविवार को सूरत में उनकी रैली को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं. केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने रविवार को सूरत में एक रैली आयोजित की है जहां हम राज्य से जुडे मुद्दों और उनके समाधान पर चर्चा करेंगे.

आप लोगों से यह भी पूछेगी कि क्या हम गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं.”आप नेता ने हवाईअड्डे पर कहा, ‘‘हालांकि यह पता चला है कि अमित शाह और भाजपा मेरी रैली बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं. यह मेरी रैली नहहीं, बल्कि यह गुजरात की जनता की रैली है. अगर वे रैली बाधित करते हैं तो वे गुजरात की जनता की भावनाओं से खेलेंगे… मुझे आशा है कि वे ऐसा नहीं करेंगे. ” केजरीवाल गुजरात के चार दिवसीय दौरे पर आज शाम यहां हवाईअड्डे पहुंचे। इस दौरे पर वह 2017 विधानसभा चुनावों से पहले पटेल समुदाय को लुभाने का प्रयास करेंगे.

वह मेहसाणा के लिए रवाना हुए जहां वह अगस्त 2015 में पटेल आरक्षण आंदोलन के दौरान पुलिस के साथ झडपों मंे मारे गये लोगों के परिजनों से मिलेंगे. सूरत में आप की रैली पटेलों के गढ वराछा में होगी.रैली से पहले, बुरहान वानी, हाफिज सईद और ओसामा बिन लादेन के साथ केजरीवाल की तस्वीरों वाले पोस्टर सूरत शहर में आज नजर आए जिसमें उन्हें ‘‘पाकिस्तान का हीरो” कहा गया। आप ने ‘’आपत्तिजनक” पोस्टरों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया.
इस बीच, पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल केजरीवाल के समर्थन में आए. पटेल ने उदयपुर से संदेश में कहा, ‘‘हमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विरोध नहीं करना चाहिए जब वह पाटीदार समुदाय आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गये लोगों के परिजनों से मिलने के लिए आ रहे हैं. वह हमारी दुर्दशा के बारे में पूरे देश को बताएंगे. ” रात में मेहसाणा पहुंचने पर केजरीवाल ने निशित पटेल के माता पिता से मुलाकात की जो पिछले साल अगस्त में आरक्षण हिंसा के दौरान पुलिस गोलीबारी में कथित रुप से मारा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >