रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम में एक बस दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. बस में 40 लोग सवार थे. इस घटना में अबतक 17 लोगों के मारे जाने की खबर है. अभी भी बस में सवार लोगों की तलाश जारी है और जिन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है उनका इलाज चल रहा है.
कई लोग अभी भी लापता हैं. बस एक बांध में जाकर गिरी जहां पानी भरा था. अबतक कितने लोगों को बचा लिया गया है इसकी पूरी जानकारी अबतक नहीं मिल पायी है. अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है. विस्तृत खबर की प्रतिक्षा है.
