सर्जरी के बाद पाकिस्तान अब भी बेहोशी की हालत में : पर्रिकर

देहरादून: नियंत्रण रेखा के पार आतंकवाद निरोधक कार्रवाई के बाद अपने पहले बयान में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज पाकिस्तान की हालत की तुलना सर्जरी के बाद ‘‘बेहोशी की हालत वाले रोगी’ से की और कहा कि हनुमान की तरह भारत की सेना को अपनी शक्तियों का पता चल गया है.पर्रिकर ने कहा, ‘‘लक्षित […]

देहरादून: नियंत्रण रेखा के पार आतंकवाद निरोधक कार्रवाई के बाद अपने पहले बयान में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज पाकिस्तान की हालत की तुलना सर्जरी के बाद ‘‘बेहोशी की हालत वाले रोगी’ से की और कहा कि हनुमान की तरह भारत की सेना को अपनी शक्तियों का पता चल गया है.पर्रिकर ने कहा, ‘‘लक्षित हमले के बाद पाकिस्तान की हालत सर्जरी के बाद बेहोश रोगी की तरह है जिसे नहीं मालूम कि उसकी सर्जरी हो चुकी है.

लक्षित हमले के दो दिन बाद भी पाकिस्तान को नहीं पता कि क्या हुआ है.’ उन्होंने कहा कि भारत शांति को पसंद करता है और अनावश्यक हमले में विश्वास नहीं करता लेकिन वह आतंकवाद को स्वीकार नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि हमले का उद्देश्य पाकिस्तान को संदेश देना था कि भारत के सैनिक पलटवार करना जानते हैं.सेना की तुलना हनुमान से करते हुए उन्होंने रामायण का जिक्र किया जिसमें हनुमान को जामवंत द्वारा उनकी असाधारण शक्तियों के बारे में याद दिलाने पर वह समुद्र लांघ गए.

पर्रिकर ने कहा, ‘‘भारतीय सेना हनुमान की तरह है जो लक्षित हमले से पहले अपनी ताकत के बारे में नहीं जानती थी.’ सटीक कार्रवाई के लिए सेना को बधाई देते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने अद्वितीय कार्य के लिए सभी सैनिकों को बधाई दी है. हमले के बाद पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया में पर्रिकर ने कहा, ‘‘लक्षित हमले से हमारे सैनिकों को उनकी क्षमता का अंदाजा लगा. हमले के बाद पाकिस्तान किंकर्तव्यविमूढ़ है और समझ नहीं पा रहा है कि क्या प्रतिक्रिया दे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >