Video: भारत पहुंचा रूसी तेल टैंकर Aqua Titan, वीडियो आया सामने

Video : कर्नाटक के मंगलुरु में रूसी कच्चा तेल लेकर आया टैंकर Aqua Titan पोर्ट के पास पहुंच गया है. जहाज के आने से इलाके में हलचल बढ़ गई है. नीचे देखें Aqua Titan का वीडियो.

Video : रूसी कच्चा तेल तब भारत पहुंचा जब अमेरिका ने एक टेंपरेरी परमिशन दी. परमिशन मिलने की खबर 7 मार्च को आई थी. इससे समुद्र में फंसे रूसी तेल की बिक्री की इजाजत मिल गई. इसका मकसद West Asia में चल रहे तनाव (ईरान और इजरायल-यूएस की जंग) के बीच ग्लोबल फ्यूल रेट को संभालना है. Aqua Titan के भारत पहुंचने का वीडियो सामने आया है. वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर जारी किया है. आप भी देखें ये वीडियो.

अमेरिका से LPG लेकर एक और कार्गो जहाज मंगलुरु पोर्ट पहुंच गया है. टेक्सास से चला Pyxis Pioneer जहाज सफलतापूर्वक बंदरगाह पर लग गया.

यह भी पढ़ें : होर्मुज में भारत की ताकत: ईरानी नौसेना ने तिरंगे वाले जहाज को सुरक्षित कराया पार

‘नंदा देवी’ और ‘शिवालिक’ पहले ही पहुंच चुके हैं भारत

इससे पहले भारत का झंडा वाला LPG टैंकर ‘नंदा देवी’ गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंचा, जो इस हफ्ते पश्चिमी तट पर पहुंचने वाला दूसरा जहाज है. इससे पहले ‘शिवालिक’ मुंद्रा पोर्ट पर लगा था. दोनों जहाज जरूरी LPG लेकर भारत आए हैं. खास बात यह रही कि ये सफर होर्मुज स्ट्रेट से होकर हुआ, जहां ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव के कारण समुद्री आवाजाही प्रभावित है. खतरनाक हालात के बावजूद इन जहाजों का सुरक्षित पहुंचना काफी अहम माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >