दिल्ली : टीचर को दो लड़कों ने क्लास में ही मारा चाकू, मौत

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली के नांगलोई के एक सरकारी स्कूल में परीक्षा समाप्त होने के बाद एक शिक्षक पर दो लड़कों नेसोमवार की शाम चाकूसे हमला कर दिया.जिससेउनकीमौत हो गयी. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक उनमें से एक लड़का क्रिमिनल गैंग से जुड़ा हुआ है. जानकारीके […]

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली के नांगलोई के एक सरकारी स्कूल में परीक्षा समाप्त होने के बाद एक शिक्षक पर दो लड़कों नेसोमवार की शाम चाकूसे हमला कर दिया.जिससेउनकीमौत हो गयी. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक उनमें से एक लड़का क्रिमिनल गैंग से जुड़ा हुआ है.

जानकारीके मुताबिक घटना सोमवार की शाम वेस्ट दिल्ली के नांगलोई में एक गवर्नमेंट बॉएय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घटित हुई. दूसरी पाली में 12वीं क्लास का परीक्षा साढ़े पांच बजे खत्म हुआ था. शिक्षक मुकेश कुमार उत्तर पुस्तिका जमा कर चुके थे. इसी दौरान कुछ लड़कों ने उन पर हमला कर दिया. उन्हें मुक्के मारने के साथ ही उन पर चाकू से कई वार किये गये. इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गये. शिक्षक को घायल अवस्था में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया. जहां उनकी मौत हो गयी. पुलिस के मुताबिकशिक्षक ने दोनों छात्राें को कम अटेंडेंस के कारण स्कूल से निष्कासित कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >