मध्य प्रदेश में जीप और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत

उज्जैन (मध्य प्रदेश) : यहां से 15 किलोमीटर दूर देवास-उज्जैन सड़क पर आज तड़के जीप एवं ट्रक की टक्कर में चार महिलाओं एवं तीन बच्चों समेत 10 श्रमिकों की मौत हो गई और 19 अन्य लोग घायल हो गए. जिले के पुलिस अधीक्षक मनोहर वर्मा ने कहा कि चांदेसारा गांव में एक जीप के सामने […]

उज्जैन (मध्य प्रदेश) : यहां से 15 किलोमीटर दूर देवास-उज्जैन सड़क पर आज तड़के जीप एवं ट्रक की टक्कर में चार महिलाओं एवं तीन बच्चों समेत 10 श्रमिकों की मौत हो गई और 19 अन्य लोग घायल हो गए. जिले के पुलिस अधीक्षक मनोहर वर्मा ने कहा कि चांदेसारा गांव में एक जीप के सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा जाने से जीप में सवार श्रमिकों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया.

वर्मा ने कहा कि दोनों वाहनों के चालकों समेत 19 घायलों को सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मारे गए लोग दक्षिण राजस्थान के बांसवाडा जिले के रहने वाले थे और वे काम करने के लिए शहर से जिले के नवगांव इलाके जा रहे थे कि तभी रास्ते में वे हादसे का शिकार हो गए. वर्मा ने बताया कि सोयाबीन से लदा ट्रक देवास जिले से उज्जैन जा रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >