दिल्ली में आइएएस अफसर की पत्नी-बेटी ने की आत्महत्या

नयी दिल्ली : नयी दिल्ली में एक आइएएस अफसर की पत्नी और बेटी ने आत्महत्या कर ली है. कॉरपोरेट अफेयर मंत्रालय में डीजी के पद पर तैनात बीके बंसल को 16 जुलाई को सीबीआइ ने एक कंपनी से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद से उनकी पत्नी सत्यबाला व […]

नयी दिल्ली : नयी दिल्ली में एक आइएएस अफसर की पत्नी और बेटी ने आत्महत्या कर ली है. कॉरपोरेट अफेयर मंत्रालय में डीजी के पद पर तैनात बीके बंसल को 16 जुलाई को सीबीआइ ने एक कंपनी से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद से उनकी पत्नी सत्यबाला व बेटी नेहा परेशान थे.

दिल्ली के मधु विहार इलाके में इन्होंने अपने घर पर अलग-अलग कमरे में फंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है. इसका खुलासा तब हुआ, जब आज उनकी नौकरानी काम करने घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया. बाद में घटना की सूचना दूसरों को दी गयी.

शुरुआती टीवी रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके शव के पास से सूसाइड नोट मिला है, जिसमें परेशान करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >