कन्हैया छात्रों को भूख हडताल खत्म करने को कहें : उच्च न्यायालय

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार से आज कहा कि वे छात्रों को भूख हडताल खत्म करने को कहें. न्यायालय ने यह भी कहा कि वह कुमार और अन्य की याचिका पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) द्वारा की गई दंडात्मक कार्रवाई के खिलाफ तभी सुनवाई करेगा जब वे अपना […]

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार से आज कहा कि वे छात्रों को भूख हडताल खत्म करने को कहें. न्यायालय ने यह भी कहा कि वह कुमार और अन्य की याचिका पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) द्वारा की गई दंडात्मक कार्रवाई के खिलाफ तभी सुनवाई करेगा जब वे अपना आंदोलन खत्म करेंगे. आपको बता दें कि जेएनयू की दंडात्मक कार्रवाई को निष्प्रभावी करने की मांग करते हुए विश्वविद्यालय के छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. नौ फरवरी की विवादास्पद घटना को लेकर जेएनयू ने कुछ छात्रों पर दंडात्मक कार्रवाई की है.

गौरतलब है कि कन्हैया, उमर और अनिर्बान भट्टाचार्य को फरवरी में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू की फांसी के विरोध में कैंपस में कार्यक्रम आयोजित करने पर देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था. इस कार्यक्रम में कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी नारे लगे थे. सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >