ईरान के राष्ट्रपति से मिलीं सुषमा स्वराज, लेकिन पोशाक पर विवाद

नयी दिल्ली : भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने निराले अंदाज के कारण जानी जाती हैं, एक ओर तो वह विदेशों में फंसे भारतीयो की मदद के लिए ट्‌वीट पर रात दिन एक कर देती हैं और खुद को एक कद्दावर राजनेता और ताकतवर महिला के रूप में स्थापित करतीं हैं, तो वहीं दूसरी […]

नयी दिल्ली : भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने निराले अंदाज के कारण जानी जाती हैं, एक ओर तो वह विदेशों में फंसे भारतीयो की मदद के लिए ट्‌वीट पर रात दिन एक कर देती हैं और खुद को एक कद्दावर राजनेता और ताकतवर महिला के रूप में स्थापित करतीं हैं, तो वहीं दूसरी ओर वह करवा चौथ के अवसर पर बिलकुल एक आम महिला की तरह सजती-संवरती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की के लिए व्रत करती हैं.


एक बार फिर सुषमा का एक निराला अंदाज तसवीरों में कैद हुआ है. ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने जो लिबास पहना है उसके लिए वह चर्चा के केंद्र में हैं. सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर खूब बातें हो रही हैं. कई लोग उनके इस निराले अंदाज की प्रशंसा कर रहे हैं, तो कई लोग उनकी निंदा भी कर रहे हैं.
कुछ लोगों का मानना है कि ईरान में महिलाओं को परदे में रहना पड़ता है रूहानी भी परदा पसंद व्यक्ति हैं इसलिए सुषमा ने परंपरा का निर्वाह कर अच्छा किया, लेकिन कुछ यह भी कह रहे हैं कि यह गलत है. सुषमा अपनी साड़ी से भी अपना सिर ढंक सकती थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >