बदरुद्दीन के ''ऑफर'' को कांग्रेस ने नकारा कहा- हम अकेले काफी हैं

गुवाहाटी: असम में आज दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान चल रही है. मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें है लोगों में उत्साह देखने लायक है. आज आखिरी चरण के मतदान के साथ ही सरकार बनाने और गठबंधन को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया है. दूसरे चरण के चुनाव के दिन […]

गुवाहाटी: असम में आज दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान चल रही है. मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें है लोगों में उत्साह देखने लायक है. आज आखिरी चरण के मतदान के साथ ही सरकार बनाने और गठबंधन को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया है. दूसरे चरण के चुनाव के दिन एआइयूडीएफ के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने मताधिकार का उपयोग करने के बाद कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन की सरकार नहीं बनाएंगे लेकिन यदि जरुरत पड़ी तो शर्तों के साथ कांग्रेस का दामन हम थाम सकते हैं. बदरुद्दीन के इस बयान के बाद कांग्रेस ने कहा कि हमारी पार्टी अकेल सूबे में सरकार बनाने में सक्षम है. हमें किसी के समर्थन की जरुरत नहीं है.

बदरुद्दीन अजमल ने आज कहा कि यदि सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी उन्हें फोन करती हैं और कांग्रेस के साथ साझा सरकार बनाने के लिए कहती हैं तो वो कांग्रेस के साथ जाने की सोच सकते हैं. आपको बता दें कि ऐन चुनाव के दिन अजमल ने भाजपा से दूरी बनाने का एलान इसलिए कर दिया क्योंकि मतदाताओं के बीच यह संदेश फैल गया था कि चुनाव बाद एआइयूडीएफ मोदी का दामन थाम सकते हैं और वक्त आने पर सूबे में एआइयूडीएफ और भाजपा के गठबंधन से सरकार बन सकती है.

भाजपा के साथ एआइयूडीएफ के गंठबंधन को लेकर मुस्लिम वोटरों में असमंजस की स्थिति थी इसलिए अजमल ने चुनाव के दिन तस्वीर साफ करने के उद्देश्‍य से आज कांग्रेस के साथ जाने की बात की. गौरतलब है. कि साल 2011 के विधानसभा चुनाव में एआइयूडीएफ ने 18 सीटों पर कब्जा जमाया था. बदरुद्दीन अजमल की माने तो इस बार सीटों की संख्या पहले से ज्यादा होंगी. असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >