बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को किया ढेर

अमृतसर : बीएसएफ के जवानों ने आज तडके भारत-पाकिस्तान सीमा के भेरोवाल में कथित रुप से भारी मात्रा में हेरोईन लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहे एक अज्ञात पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि रात में गश्त कर रही सीमा सुरक्षा बल की टीम ने भेरोवाल […]

अमृतसर : बीएसएफ के जवानों ने आज तडके भारत-पाकिस्तान सीमा के भेरोवाल में कथित रुप से भारी मात्रा में हेरोईन लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहे एक अज्ञात पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि रात में गश्त कर रही सीमा सुरक्षा बल की टीम ने भेरोवाल में सीमा चौकी पर कांटेदार बाड के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी.

जवानों ने उस समय गोली चला दी जब घुसपैठिए ने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी अनसुनी कर दी और उनकी ओर बढता ही रहा. अधिकारी ने बताया कि सुबह में बीएसएफ ने एक तलाशी अभियान शुरू किया तो घुसपैठिए का शव मिला। उसके पास नौ किलोग्राम हेराईन भी थी जिसका बाजार मूल्य 45 करोड रुपया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags
BSF

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >