76th Republic Day: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति होंगे चीफ गेस्ट, राफेल सुखोई समेत 40 विमान करेंगे फ्लाईपास्ट

76th Republic Day: आज 76वां गणतंत्र के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी. इस वर्ष के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो होंगे.

76th Republic Day: आज 76वां गणतंत्र के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी. इसके बाद परेड शुरू होगी, जो करीब 90 मिनट तक चलेगी. इस वर्ष के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो होंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे. कर्तव्य पथ पर राफेल सुखोई समेत 40 विमान फ्लाईपास्ट करेंगे.

परेड की शुरुआत देशभर के 300 कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन बजाकर करेंगे. इसके बाद 5 हजार आर्टिस्ट एक साथ कर्तव्य पथ पर भारत के विकास, विरासत और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे. परेड में 16 राज्यों और केंद्र सरकार के 15 मंत्रालयों की कुल 31 झांकियां शामिल हो रही हैं.

Also Read: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ दिखेगी भारत के हर कोने की झलक, देखें राज्यों की झांकियां

गणतंत्र दिवस की थीम ‘गोल्डन इंडिया- हेरिटेज एंड डेवलपमेंट’

इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘गोल्डन इंडिया- हेरिटेज एंड डेवलपमेंट’ है. इस बार सांस्कृतिक कलाकार पूरे परेड पथ पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जो पहले सिर्फ राष्ट्रपति बॉक्स के सामने प्रदर्शन करते थे. इसके अलावा, पूरे भारत से लगभग 10 हजार विशेष अतिथियों को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है. जिनमें पैरालंपिक दल, शीर्ष प्रदर्शन वाले गांवों के सरपंच, हथकरघा कारीगर, वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >