बेंगलुरु में कुत्ते के आठ पिल्ले की मौत की आरोपी महिला गिरफ्तार

बेंगलुरु : उत्तराखंड में शक्तिमान घोड़े के साथ अत्याचार की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद आइटी सिटी बेंगुलुरु में भी पशु अत्याचार की एक खबर सामने आयी है, जिसमें पुलिस-प्रशासन ने सक्रियता भी दिखाई है. बेंगलुरु के जलालहल्ली इलाके में एक महिला को इसलिए गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि उस पर आरोप है […]

बेंगलुरु : उत्तराखंड में शक्तिमान घोड़े के साथ अत्याचार की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद आइटी सिटी बेंगुलुरु में भी पशु अत्याचार की एक खबर सामने आयी है, जिसमें पुलिस-प्रशासन ने सक्रियता भी दिखाई है. बेंगलुरु के जलालहल्ली इलाके में एक महिला को इसलिए गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि उस पर आरोप है कि उसके कारण एक कुतिये के आठ पिल्लों की मौत हो गयी है.

उस महिला के खिलाफ प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बयान दिया है और पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद उक्त महिला को पशुओं के साथ क्रूरता करने के अपराध में गिरफ्तार कर लिया गया. यह वाकया सोमवार का है.
इससे पहले दिल्ली में रविवार को एक युवक द्वारा तीन कुत्तों को मारने का मामला भी सामने आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >