पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट हुए ”चंबल के डकैत”, देखें वीडियो

जयपुर : राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में रविार को आयोजित एक कार्यक्रम ‘पहले बसाया बीहड़ – अब बचाएंगे बीहड़’ के तहत लगभग 25 से ज्‍यादा छोटे-बड़े डाकुओं का जमावड़ा हुआ. उन्‍होंने पर्यावरण बचाने के लिए एकदूसरे के साथ हाथ मिलाया और कहा कि अगर सरकार का साथ मिले तो वे जंगल बचा सकते हैं. इस […]

जयपुर : राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में रविार को आयोजित एक कार्यक्रम ‘पहले बसाया बीहड़ – अब बचाएंगे बीहड़’ के तहत लगभग 25 से ज्‍यादा छोटे-बड़े डाकुओं का जमावड़ा हुआ. उन्‍होंने पर्यावरण बचाने के लिए एकदूसरे के साथ हाथ मिलाया और कहा कि अगर सरकार का साथ मिले तो वे जंगल बचा सकते हैं.

इस कार्यक्रम का आयोजन श्री कल्‍पतरु संस्‍था ने किया था. इस मौके पर गब्‍बर सिंह, रेणु यादव, बलवंत सिंह तोमर और सीमा परिहार जैसे कई पूर्व दस्‍यू मौजूद थे. उनका कहना हे कि जब तक वे बीहडों में रहें, जंगल को बचाये रखा और वे अब भी ऐसा कर सकते हैं.

कार्यक्रम में मौजूद सीमा परिहार ने कहा,’ जो काम सरकार के नुमांइदे नहीं कर सकते वो काम हम करके दिखायेंगे.’ वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >