राहुल गांधी ने दिल्ली में पत्रकारों पर हमले की निंदा की

शिवसागर (असम) : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में कल पटियाला हाउस परिसर में पत्रकारों पर हुए हमले की आज निंदा करते हुए इसे ‘बहुत गलत’ बताया. राहुल ने असम की यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘जिस तरह से अदालत में पत्रकारों को पीटा गया, वह बहुत गलत है और हम […]

शिवसागर (असम) : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में कल पटियाला हाउस परिसर में पत्रकारों पर हुए हमले की आज निंदा करते हुए इसे ‘बहुत गलत’ बताया. राहुल ने असम की यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘जिस तरह से अदालत में पत्रकारों को पीटा गया, वह बहुत गलत है और हम इसकी निंदा करते हैं.” असम में विधानसभा चुनाव होना है.

वकीलों और दिल्ली के एक भाजपा विधायक ने पटियाला अदालत परिसर के अंदर एवं बाहर कई पत्रकारों तथा छात्रों पर हमला किया. वहां, जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह के एक मामले की सुनवाई हो रही थी.
राहुल ने देश में छात्रों की आवाज कथित तौर पर दबाने और ‘आरएसएस कुलपतियों’ की नियुक्ति को लेकर भी राजग सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा, ‘‘वह (सरकार) दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ में छात्रों की आवाज दबा रही है. हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे, हम इससे लड़ेंगे.” उन्होंने कहा, ‘‘वे लोग प्रत्येक विश्वविद्यालय और कॉलेज में आरएसएस से जुड़े लोगों को कुलपति नियुक्त कर रहे हैं, वे छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >