पाक ने सियाचिन से आपसी सहमति से सेना हटाने का समर्थन किया

नयी दिल्ली : सियाचिन के बहादुर लांस नायक हनमनथप्पा कोप्पड के निधन के बीच, पाकिस्तान ने आज कहा कि सियाचिन से आपसी सहमति से जवानों को हटाकर उसके तथा भारत के बीच सियाचिन मुद्दे का ‘‘तत्काल” समाधान निकालने का समय आ गया है ताकि यह सुनिश्चित हो कि ग्लेशियर पर विषम परिस्थितियों के कारण और […]

नयी दिल्ली : सियाचिन के बहादुर लांस नायक हनमनथप्पा कोप्पड के निधन के बीच, पाकिस्तान ने आज कहा कि सियाचिन से आपसी सहमति से जवानों को हटाकर उसके तथा भारत के बीच सियाचिन मुद्दे का ‘‘तत्काल” समाधान निकालने का समय आ गया है ताकि यह सुनिश्चित हो कि ग्लेशियर पर विषम परिस्थितियों के कारण और जानें नहीं जाएं.

सियाचिन में 19600 फुट की उंचाई पर चौकी के हिमस्खलन से प्रभावित होने के बाद छह दिन तक टनों बर्फ में दबे रहने के बाद तीन दिन पहले जिंदा निकाले जाने के बाद कोप्पड को सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका आज सुबह निधन हो गया.

पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनके प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा सियाचिन से जवानों को आपसी सहमति से हटाने के प्रस्ताव के संदर्भ में कहा, ‘‘ये हादसे बातचीत के जरिये शांतिपूर्ण तरीकों से जल्दी इस मसले के समाधान की जरुरत पर बल देते हैं. ” बासित ने कहा, ‘‘इसलिए हमें मजबूती से लगता है कि यह सुनिश्चित करने का समय आ गया है कि सियाचिन में विषम परिस्थितियों के कारण और जानें नहीं जाएं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >