शिवराज सिंह चौहान बोले- किसानों की आय दोगुनी ही नहीं, आठ गुनी तक बढ़ी

Farmer Income : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि सरकार के कई कदमों से किसानों की कमाई सिर्फ दोगुनी नहीं, बल्कि कई जगह तीन गुना तक बढ़ी है. कुछ किसानों की आमदनी तो आठ गुना तक पहुंच गई है.

Farmer Income : शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार (24 मार्च) को तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय के पूरक प्रश्न का उत्तर दिया. राय ने पूछा था कि सरकार बताए कि किसानों की आय वास्तव में कब दोगुनी होगी और उनके खुदकुशी के मामले कब शून्य पर आएंगे? इसपर चौहान ने कहा कि देश में कई किसानों की आय दोगुनी हुई है. मैं जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि केवल दोगुनी नहीं, बल्कि कई किसानों की आमदनी तिगुनी और चौगुनी भी हुई है. और कई की तो आठ गुनी भी हुई है.

चौहान ने कहा कि यह कहना गलत है कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी नहीं कर पाई. उन्होंने हरियाणा के रेवाड़ी के एक किसान का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे कई किसान हैं, जिनकी कमाई दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ी है, और वे चाहें तो कई नाम गिना सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Bihar Farmers Income: बिहार के किसानों को बाजार से सिर्फ 20% हिस्सा, 80% मुनाफा बिचौलियों और कंपनियों के पास

कृषि बजट बढ़ाकर 1.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा किया गया

चौहान ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए गंभीर कदम उठाए हैं. कृषि बजट बढ़ाकर 1.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा किया गया है. 2014 के बाद अलग-अलग खाद्यान्नों का उत्पादन करीब 44% बढ़ा है. किसानों को हर साल 6 हजार रुपये किसान सम्मान निधि सीधे खाते में मिलते हैं. इसके अलावा एनडीए सरकार ने किसानों को करीब 28 लाख करोड़ रुपये का संस्थागत लोन भी दिया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है.

पूरक सवाल पूछा धर्मेंद्र यादव ने

समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लेकर एक पूरक सवाल पूछा. इसके बाद जब वे कुछ और बोलना चाहते थे, तो सदन की तरफ से उन्हें अनुमति नहीं दी गई. इस पर धर्मेंद्र यादव जोर-जोर से अपनी बात रखने की कोशिश करते नजर आए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >