सरकारी कर्मी को पीटा, ''आप'' विधायक के पति गिरफ्तार

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी की एक विधायक के पति को दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में केंद्र सरकार के एक कर्मचारी को कथित तौर पर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने और उस पर हमला करने के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अधिकारी ने कहा कि 15 दिसंबर को […]

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी की एक विधायक के पति को दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में केंद्र सरकार के एक कर्मचारी को कथित तौर पर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने और उस पर हमला करने के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अधिकारी ने कहा कि 15 दिसंबर को सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया था जिसमें आरोप लगाया था कि आरके पुरम के सेक्टर 12 में अवैध झुग्गी झोपडियों को हटाने के दौरान आरके पुरम की विधायक प्रमिला टोकस के पति धीरज और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के कहने पर कई महिलाओं ने उन्हें पीटा था.

प्राथमिकी के साथ संबद्ध की गयी शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि विधायक ने हमले के लिए उकसाया था. अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच में शामिल होने के लिए पुलिस ने धीरज को नोटिस भेजे थे लेकिन उन्होंने उन पर प्रतिक्रिया नहीं दी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि प्रमिला को भी नोटिस भेजा गया है. अगर उन्होंने सहयोग नहीं किया तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >