पुलवामा में सीआरपीएफ टीम पर ग्रेनेड हमले में चार घायल

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बलों पर उग्रवादियों ने आज ग्रेनेड हमला किया जिसमें सीआरपीएफ के दो जवानों सहित कम से कम चार लोग घायल हो गये. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया ‘कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पम्पोर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर द्रांगबल में सीआरपीएफ के एक […]

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बलों पर उग्रवादियों ने आज ग्रेनेड हमला किया जिसमें सीआरपीएफ के दो जवानों सहित कम से कम चार लोग घायल हो गये. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया ‘कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पम्पोर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर द्रांगबल में सीआरपीएफ के एक दल पर ग्रेनेड फेंका. ग्रेनेड के फटने से निकली किरचियों से सीआरपीएफ के दो जवान तथा उतने ही असैनिक घायल हो गये’ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >