जम्मू में पटाखों की 16 दुकानों में लगी आग

जम्मू : शहर के बाहरी इलाके में स्थित मीरन साहिब क्षेत्र में पटाखों की दर्जन भर से ज्यादा दुकानें और 10 मोटरसाइकिलें जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाजार में आग एक दुकान से शुरु हुई और फिर यह तेजी से दूसरी दुकानों में फैलती गई। बाजार की कुल […]

जम्मू : शहर के बाहरी इलाके में स्थित मीरन साहिब क्षेत्र में पटाखों की दर्जन भर से ज्यादा दुकानें और 10 मोटरसाइकिलें जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाजार में आग एक दुकान से शुरु हुई और फिर यह तेजी से दूसरी दुकानों में फैलती गई। बाजार की कुल 16 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं.

इस घटना में लगभग 10 मोटरसाइकिलें भी जल गईं. अधिकारी ने बताया कि हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. ये दुकानें दिवाली के पटाखे बेचने के लिए लगाई गई थीं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. उन्होंने कहा, ‘‘ हमें अभी यह पता लगाना है कि इस हादसे में कुल कितना नुकसान हुआ है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >