मौसम: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में हो सकती है बारिश, आया अलर्ट

Weather Forecast : जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 10 मार्च तक दिन का तापमान सामान्य से 5–7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है. बिहार-झारखंड के अलावा कई राज्यों में बारिश हो सकती है. जानें मौसम विभाग की ओर से अन्य राज्यों के वेदर को लेकर क्या दी गई जानकारी.

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 10 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की आशंका है. 10 और 11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. विभाग के अनुसार, 10 से 13 मार्च के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और सिक्किम में, 11 मार्च तक बिहार और झारखंड में जबकि 10 से 15 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

इन राज्यों में भी बारिश के आसार

10 से 14 मार्च के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 10 मार्च को केरल में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार 10 व 11 मार्च को भी झारखंड कई जिलों में बारिश हो सकती है. 10 मार्च को रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज व पाकुड़ जिला में गरज के साथ बारिश हो सकती है. वहीं 11 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा व साहिबगंज में बारिश की संभावना है. रांची में 10 मार्च को आंशिक बादल छाये रहेंगे.

बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में मौसम बदल सकता है. इससे कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. विभाग का अनुमान है कि बिहार में यह बदला हुआ मौसम 11 मार्च की रात तक जारी रह सकता है. इस दौरान कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवा का सिलसिला देखने को मिल सकता है. इसके बाद 12 मार्च से मौसम के फिर सामान्य होने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें : 9 से 11 मार्च तक बारिश, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, इन राज्यों में करवट लेगा मौसम

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली के लोगों को गर्मी सताने लगी है. इसी बीच मौसम विभाग ने आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बुधवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे. इस दिन अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में गर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही है. राज्य के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा जबकि तापमान में कुछ और वृद्धि हो सकती है. 11-12 मार्च से अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री गिरावट देखने को मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >