दीवाली में दर्दनाक हादसा, बच्ची ने चॉकलेट समझकर पटाखा खाया, मौत

रत्नागिरि (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के रत्नागिरी में दिवाली का दिन एक परिवार के लिए उस वक्त शोक में बदल गया जब पांच साल की एक बच्ची गलती से एक पटाखे को चॉकलेट समझ कर निगल लिया. इस घटना के बाद बच्ची की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना खेड थाना क्षेत्र की है. इस […]

रत्नागिरि (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के रत्नागिरी में दिवाली का दिन एक परिवार के लिए उस वक्त शोक में बदल गया जब पांच साल की एक बच्ची गलती से एक पटाखे को चॉकलेट समझ कर निगल लिया. इस घटना के बाद बच्ची की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना खेड थाना क्षेत्र की है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि खेड तहसील के तिसंगी गांव में दामिनी निकम अपने घर के बाहर खेल रही थी तब यह हादसा हुआ. बच्ची को वहां जमीन पर पड़े कुछ पटाखे नजर आए और उसने उनमें से एक पटाखा गलती से चॉकलेट समझकर निगल लिया.

जब इस संबंध में परिवार के लोगों को जानकारी मिली तो उसे पास के प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र ले जाया गया लेकिन वहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में जल्दी एक मामला दर्ज किया जाएगा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >