पश्चिम बंगाल और दाजिर्लिंग अलग नहीं हो सकते:ममता

दाजिर्लिंग : जीजेएम को सख्त संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल और दाजिर्लिंग को एक दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता. यहां पहली रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, ‘‘दाजिर्लिंग बंगाल का दिल है. मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं. मैं पहाड़ के लोगों के साथ […]

दाजिर्लिंग : जीजेएम को सख्त संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल और दाजिर्लिंग को एक दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता. यहां पहली रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, ‘‘दाजिर्लिंग बंगाल का दिल है. मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं. मैं पहाड़ के लोगों के साथ हूं. यह मातृभूमि है. बंगाल आपके बिना नहीं रह सकता है और न ही आप हमारे बिना रह सकते हैं.’’

जीजेएम का नाम लिये बिना ममता ने कहा कि उनकी सरकार बंद के नाम पर सामान्य जनजीवन को बाधित होने की अनुमति नहीं देगी ,जो शांति और विकास को बाधित करता है. गौरतलब है कि जीजेएम हाल ही में गोरखालैंड की मांग के समर्थन में बंद और हिंसा की राजनीति से पीछे हट गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >