पाक ने किया नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का फिर उल्लंघन

श्रीनगर: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया. सेना ने बताया कि आज सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर पहली बार और उसके बाद 12 बजकर 30 मिनट पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने […]

श्रीनगर: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया. सेना ने बताया कि आज सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर पहली बार और उसके बाद 12 बजकर 30 मिनट पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया.

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी करनी शुरु कर दी. उन्होंने साथ ही बताया कि भारतीय पक्ष ने भी सीमा पार से हो रही गोलीबारी का माकूल जवाब दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >