कुशलता से फोटोकॉपी मशीन चलाकर दूसरों को हैरान कर रहा है यह नेत्रहीन दंपती

खुदी को कर बुलंद इतना की हर तकरीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है. जी हां इन पंक्तियों को सच कर दिखाया है गुजरात के सूरत के एक दंपती ने. आनंद और किरण कपूर एक नेत्रहीन दंपती हैं,लेकिन वे किसी की मदद के मोहताज नहीं हैं. इन दोनों ने […]

खुदी को कर बुलंद इतना की हर तकरीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है. जी हां इन पंक्तियों को सच कर दिखाया है गुजरात के सूरत के एक दंपती ने. आनंद और किरण कपूर एक नेत्रहीन दंपती हैं,लेकिन वे किसी की मदद के मोहताज नहीं हैं. इन दोनों ने अपनी आजीविका के लिए एक फोटोकॉपी मशीन लगायी है, जिसका संचालन वे भलीभांति करते हैं.

मशीन का संचालन वे स्पर्श के द्वारा करते हैं. जब वे फोटोकॉपी मशीन चलाते हैं, तो किसी को इस बात का भान भी नहीं होता है कि वे नेत्रहीन हैं. आज अपने इस फोटोकॉपी मशीन द्वारा यह दंपती खुशहाली जिंदगी बसर कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >