राम माधव ने कहा, हिंदू, मुस्लिम, सिख बहुल राज्यों में भाजपा का शासन, पार्टी फिर भी सांप्रदायिक ?

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राम माधव ने पार्टी के सांप्रदायिक होने के आरोप पर विरोधियों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने पार्टी के कई राज्यों की सत्ता और वहां की संख्या को आधार बनाकर कर कहा, नागालैंड क्रिश्चियन बहुल राज्य है हम वहां सत्ता में है, जम्मू -कश्मीर मुस्लिम बहुल राज्य […]

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राम माधव ने पार्टी के सांप्रदायिक होने के आरोप पर विरोधियों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने पार्टी के कई राज्यों की सत्ता और वहां की संख्या को आधार बनाकर कर कहा, नागालैंड क्रिश्चियन बहुल राज्य है हम वहां सत्ता में है, जम्मू -कश्मीर मुस्लिम बहुल राज्य है, हम वहां सत्ता में हैं, पंजाब जो सिख बहुल राज्य है, हम वहां भी सत्ता में है. इसके बावजदू भी हमें सांप्रदायिक कहा जाता है.

राम माधव ने यह जवाब विरोधियों के उन आरोपों पर दिया है जिसमें पार्टी को सांप्रदायिक कहा जाता है. कांग्रेस समेत कई विरोधी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी को सांप्रदायिक पार्टी मानती है. इसे लेकर कई बार विरोधी पार्टियां भाजपा पर निशाना साध चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >