BRICS Summit से कुछ दिन पहले गुजरात सरकार को मिली बम धमकी की जांच में 5 लाख से ज्यादा फर्जी Gmail अकाउंट का बड़ा नेटवर्क सामने आया है. Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच में 5,13,847 Gmail ID और उनके पासवर्ड मिले हैं, जिनका इस्तेमाल 2022 से किया जा रहा था.
हर अकाउंट में था 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन
Reuters के मुताबिक, पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि इन फर्जी Gmail अकाउंट में 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) लगा हुआ था. यह Google की अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था है, जिसका मकसद अकाउंट को सुरक्षित रखना है.
ये भी पढ़ें: Artificial Sun: धरती पर सूरज बनाने की कोशिश में भारत? 82.6 GHz की मशीन करेगी प्लाज्मा को गर्म
गूगल से पूछताछ करेगी पुलिस
गुजरात पुलिस के वरिष्ठ साइबर क्राइम अधिकारी विवेक भेड़ा ने Reuters को बताया कि इतने बड़े पैमाने पर फर्जी Gmail अकाउंट का इस्तेमाल पहले कभी सामने नहीं आया है. पुलिस अब Google से पूछताछ करेगी कि इतनी बड़ी संख्या में अकाउंट कैसे बनाए और चलाए गए और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को किस तरह दरकिनार किया गया.
ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: 3 दिन में PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें, समिट में क्या-क्या हुआ? एक नजर में जानें बड़े फैसले
बांग्लादेश में बेचा Gmail अकाउंट
पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क से जुड़े लोगों ने Gmail अकाउंट के कुछ बैच दूसरे लोगों को बेचे भी थे. जांच में एक ऐसे खरीदार का पता चला जो बांग्लादेश में था और उसने कुछ भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में किया था.
वरिष्ठ साइबर क्राइम अधिकारी विवेक भेड़ा ने Reuters को बताया कि पुलिस Google को लिखकर सुरक्षा व्यवस्था में कुछ बदलाव करने को कहेगी, ताकि भविष्य में इन सुरक्षा उपायों को इस तरह दरकिनार न किया जा सके. पुलिस जल्द ही Google को भी जांच का औपचारिक विषय बनाएगी.
