चीनी समकक्ष ली क्विंग के जन्मदिन पर PM नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

बीजिंग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वेइबो अकाउंट पर एक संदेश पोस्ट कर अपने चीनी समकक्ष ली क्विंग को उनके 60वें जन्मदिन पर बधाई दी है. उनका बधाई संदेश वाइरल हो गया. मोदी ने चीनी सोशल मीडिया ‘साइना वेइबो’ पर अपने अकाउंट पर पोस्ट एक संदेश पोस्ट में कहा, ‘प्रिय प्रधानमंत्री ली क्विंग, आपके […]

बीजिंग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वेइबो अकाउंट पर एक संदेश पोस्ट कर अपने चीनी समकक्ष ली क्विंग को उनके 60वें जन्मदिन पर बधाई दी है. उनका बधाई संदेश वाइरल हो गया. मोदी ने चीनी सोशल मीडिया ‘साइना वेइबो’ पर अपने अकाउंट पर पोस्ट एक संदेश पोस्ट में कहा, ‘प्रिय प्रधानमंत्री ली क्विंग, आपके जन्मदिन पर बधाइयां. मैं आपकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करता हूं. मैं मई की हमारी मुलाकात को गर्मजोशी से याद करता हूं.’

यह अकाउंट मोदी ने इस साल मई में अपनी चीन यात्रा से पूर्व खोला था. सत्तारुढ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बाद दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले ली क्विंग आज 60 साल के हो गये. फिलहाल वह बेल्जियम और फ्रांस की यात्रा पर हैं. ली को दिये गये मोदी के बधाई संदेश को 18,000 कमेंट और 20,000 लाइक मिले जबकि 9,000 उपयोक्ताओं ने वेइबो पर उनकी चर्चा की.

‘चाइना डेली’ के उप प्रधान संपादक वांग हाओ ने वेइबो पर ली को बधाई देने पर मोदी की प्रशंसा की. मोदी ने मई में चीन की यात्रा के दौरान शी और ली से बातचीत की थी. ली के साथ मोदी ने योग एवं ताइची के संयुक्त प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और चीनी प्रधानमंत्री के साथ ली गई एक सेल्फी वेइबो पर पोस्ट की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >