चार किशोरों की डूबकर हुई मौत

विशाखापत्तनम :विशाखापत्तनम के नरसापुरम गांव में कल शाम दो सगे भाइयों सहित चार किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. जब वे सभी पद्मनाभम मंडल में नहाने के लिए तालाब में गये, तभी वे डूब गए. स्थानीय लोगों ने कल घटनास्थल पर एक क्रिकेट बैट और कपडे देखे थे. इसके बाद पुलिस को […]

विशाखापत्तनम :विशाखापत्तनम के नरसापुरम गांव में कल शाम दो सगे भाइयों सहित चार किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी.

जब वे सभी पद्मनाभम मंडल में नहाने के लिए तालाब में गये, तभी वे डूब गए. स्थानीय लोगों ने कल घटनास्थल पर एक क्रिकेट बैट और कपडे देखे थे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी थी. बाद में उनके शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए के जी हॉस्पिटल भेजा गया.

इंस्पेक्टर एस कंता राव ने बताया कि मृतकों की पहचान के कल्याण(14),उसके भाई मोहन(12), एस विनय(14) और जे सिमहाचलम (14) के तौर पर हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >