तिहाड़ जेल से दो कैदी फरार, एक कैदी गिरफ्तार दूसरा अबतक है फरार

नयी दिल्ली : तिहाड़ जेल से दो कैदी फरार हो गये. उनमें से एक भागते वक्त पकड़ा गया जबकि दूसरा अबतक फरार है. तिहाड़ देश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक है. ऐसे में यहां से कैदियों के फरार होने की घटना हैरान करने वाली है. तिहाड़ के जेल नंबर 7 से दिवार के […]

नयी दिल्ली : तिहाड़ जेल से दो कैदी फरार हो गये. उनमें से एक भागते वक्त पकड़ा गया जबकि दूसरा अबतक फरार है. तिहाड़ देश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक है. ऐसे में यहां से कैदियों के फरार होने की घटना हैरान करने वाली है.

तिहाड़ के जेल नंबर 7 से दिवार के पास कैदियों ने सुरंग खोदी और फिर भागने में कामयाब हुए. सुरंग को खोदने के लिए मजबूत औजारों का इस्तेमाल किया गया. पुलिस जांच कर रही है कि उन्हें यह औजार कहां से मिले. इसके अलावा ड्यूटी पर उस वक्त रहे पुलिस वालों से भी पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा दूसरे जेलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.
जो दो कैदी जेल से फरार हुए थे उनमें से एक को पुलिस ने भागते वक्त पकड़ लिया. जबकि दूसरा कैदी अबतक फरार है. पुलिस सूत्रों के अनुसार दूसरा कैदी बेहद खतरनाक है. यह पहली घटना नहीं जब तिहाड़ जैसे अत्यधिक सुरक्षा वाले जेल से कोई कैदी फरार हुआ . इससे पहेल भी चार्ल्स शोभराज जैसे कई कैदी यहां से फरार होने में कामयाब हुए है. इन कैदियों के बाद तिहाड़ अपनी सुरक्षा को लेकर और सजग होता है लेकिन हर बार कैदी इस सुरक्षा में कोई कमी ढुढ़ निकालते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >