वोट के बदले नोट घोटाला: नायडू के कथित बातचीत टेप से मामले में नया मोड

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और मनोनीत विधायक एलविस स्टीफंसन की एक कथित बातचीत का आडियो टेप स्थानीय टीवी चैनलों पर प्रसारित होने से रविवार को वोट के बदले नोट विवाद में एक नया मोड आ गया.आंध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार (संचार) पी प्रभाकर ने खबरों से कडाई से इनकार किया और […]

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और मनोनीत विधायक एलविस स्टीफंसन की एक कथित बातचीत का आडियो टेप स्थानीय टीवी चैनलों पर प्रसारित होने से रविवार को वोट के बदले नोट विवाद में एक नया मोड आ गया.आंध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार (संचार) पी प्रभाकर ने खबरों से कडाई से इनकार किया और कहा कि टेप गढे हुए हैं और आंध्र प्रदेश सरकार मामले को गंभीरता से लेगी.

कथित बातचीत में यह बात सामने आयी है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री विधायक को तेलंगाना विधानपरिषद चुनाव में तेदेपा उम्मीदवार को वोट देने के लिए ‘‘सभी तरह का भरोसा दे रहे हैं.’’ प्रभाकर ने आगे आरोप लगाया कि तेलंगाना सरकार घटिया तरीकों का इस्तेमाल करके आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >