राहुल गांधी ने केदरनाथ मंदिर में पूजा तो की, पर भगवान से खुद के लिए कुछ मांगा नहीं

देहरादून :कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने आज सुबह केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. सुबह 8:50 बजे मंदिर के कपाट को खोला गया जिसके बाद राहुल गांधी और सहयात्रियों ने मंदिर में जलाभिषेक किया. राहुल गांधी ने पूजा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा किमैंने भगवान से कुछ मांगा नहीं है लेकिन […]

देहरादून :कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने आज सुबह केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. सुबह 8:50 बजे मंदिर के कपाट को खोला गया जिसके बाद राहुल गांधी और सहयात्रियों ने मंदिर में जलाभिषेक किया. राहुल गांधी ने पूजा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा किमैंने भगवान से कुछ मांगा नहीं है लेकिन यहां आने पर मुझे काफी शक्ति मिली है.

राहुल गांधी ने कहा कि मेरे यहां पैदल आने से यहां के मजदूरों को (जो केदारनाथ में अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं ) फायदा होगा. हादसे के बाद यहां लोग आने से डरते हैं. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे यहां आयें. उन्होंने कहा कि मैं मंदिर जाता हूं तो कुछ मांगता नहीं हूं. मैंने जब मंदिर के अंदर प्रवेश किया तो मुझे अग्नि के समान शक्ति प्राप्त हुई.

राहुल गांधी ने अपनी केदारनाथ की यात्रा के दौरान करीब 16 किमी पैदल चढ़ाई की. अपनी पैदल यात्रा पर उन्‍होंने कहा कि पैदल आने का मकसद यहां के लोगों और पर्यटकों में आत्‍मविश्‍वास विकसित करना था. मेरा पैदल आना हादसे में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि है. हादसे के बाद यहां अधिकारियों ने अच्छा काम किया है.

इससे पहले वे गुरुवार को पैदल मार्ग से लिंचौली पहुंचे. रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार तड़के फिर से छह किमी लंबा पैदल मार्ग पार कर वह मंदिर का कपाट खुलने के समय केदारनाथ पहुंचे. राहुल ने इस यात्रा को अविस्मरणीय बताया है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक सुरेंद्र सिंह आर्य के अनुसार, राहुल गांधी गौरीकुंड से करीब 10 किमी लंबे पैदल तथा खड़ी चढ़ाईवाले पहाड़ी मार्ग को तीन घंटे में पैदल पार करते हुए शाम चार बजे लिंचौली पहुंचे.

उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद भी पैदल यात्रा की. राहुल गुरुवार पूर्वाह्न् वायुयान से यहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे. कुछ देर विश्राम करने के बाद रावत और अंबिका सोनी के साथ राज्य सरकार के हेलीकाप्टर से गौरीकुंड रवाना हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >