40 साल पुराना 10 टन वजनी लोहे का पुल रातों-रात चोरी, छत्तीसगढ़ के कोरबा की घटना, 5 गिरफ्तार-10 फरार

Chhattisgarh Bridge Stolen: चोरों ने रात में केवल 7 घंटे में ही पुल को काटा और उसके लोहे को बेच दिया. रात में जब लोग सोए तब पुल था, लेकिन सुबह पुल गायब मिला. अब लोग पुल पार करने के लिए कंक्रीट पुल का सहारा ले रहे हैं.

Chhattisgarh Bridge Stolen: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में एक हैरान करने वाली चोरी का मामला सामने आया है. यहां नहर पर बना करीब 40 साल पुराना और लगभग 10 टन वजनी लोहे का छोटा पुल रातों-रात गायब हो गया. पुलिस ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि की. जांच में खुलासा हुआ है कि इस वारदात में करीब 15 लोग शामिल थे. आरोप है कि उन्होंने गैस कटर की मदद से पुल को काटा और फिर उसे कबाड़ के रूप में बेच दिया. अब तक पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

कोरबा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि 18 जनवरी की सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि ढोढीपारा इलाके में नहर पार करने के लिए बना लोहे का पुल अपनी जगह से गायब है. इसके बाद वार्ड पार्षद लक्ष्मण श्रीवास को इसकी सूचना दी गई. पार्षद की शिकायत पर सीएसईबी पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद जांच के लिए विशेष पुलिस टीम बनाई गई. शुरुआती जांच में पता चला कि पुल को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया था. पुलिस ने इस मामले में शामिल 15 लोगों की पहचान की है.

वार्ड पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने बताया कि यह पुल करीब 70 फुट लंबा, पांच फुट चौड़ा और लगभग 10 टन वजनी था, जिसे करीब चार दशक पहले बनाया गया था. पुल चोरी होने के बाद स्थानीय लोग अब नहर पार करने के लिए पास के कंक्रीट पुल का सहारा ले रहे हैं. उन्होंने बताया कि पानी की सप्लाई के लिए आए पाइप को भी चोरों ने उड़ा दिया. उन्होंने यह भी बताया कि चोरों ने रात भर में लगभग 25-30 टन लोहा चुराया.

सीएसईबी पुलिस चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि चोरी के बाद नहर में छिपाया गया करीब सात टन लोहा बरामद कर लिया गया है. साथ ही चोरी का सामान ढोने में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बाकी चोरी किया गया लोहा कहां और किसे बेचा गया.

गिरफ्तार आरोपियों में स्थानीय निवासी लोचन केवट (20), जयसिंह राजपूत (23), मोती प्रजापति (27), सुमित साहू (19) और केशवपुरी गोस्वामी उर्फ ‘पिक्चर’ (22) शामिल हैं. पुलिस के अनुसार पूछताछ में इन लोगों ने पुल चोरी करने की बात स्वीकार की है. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी मुकेश साहू और असलम खान समेत 10 अन्य लोग अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें:- 26 जनवरी से पहले पाकिस्तान की बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पंजाब पुलिस ने BKI मॉड्यूल पकड़ा, 5 गिरफ्तार

ये भी पढ़ें:- पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रेलवे लाइन के पास धमाका, लोको पायलट घायल, रिपब्लिक डे पहले सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >