ईडी ने आसाराम के बेटे के खिलाफ रिश्वत मामले में 8.10 करोड रुपये जब्त किये

अहमदाबाद: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज आसाराम के बेटे नारायण साई के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले को कमजोर करने के लिए पुलिस और न्यायिक अधिकारियों को रिश्वत देने के कथित मामले में सूरत के दो लोगों से 8.10 करोड रुपये की नकदी जब्त की. ईडी के एक अधिकारी ने यहां कहा कि हमने नारायण […]

अहमदाबाद: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज आसाराम के बेटे नारायण साई के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले को कमजोर करने के लिए पुलिस और न्यायिक अधिकारियों को रिश्वत देने के कथित मामले में सूरत के दो लोगों से 8.10 करोड रुपये की नकदी जब्त की.

ईडी के एक अधिकारी ने यहां कहा कि हमने नारायण साई के खिलाफ रिश्वत मामले के संबंध में सूरत के केतन पटेल से आठ करोड रुपये और एक महिला रीना वाघेला से 10 लाख रुपये जब्त किये. पटेल रियलिटी सेक्टर का कारोबारी है जबकि रीना रिश्वत मामले में आरोपी हितेंद्र सिंह वाघेला की पत्नी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
ED

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >