पहाड़ों में फिर लौटी सर्दी, बारिश और बर्फबारी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Rain And Snowfall Alert: देश के पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का खासा असर दिख रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 8 से 11 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक इस दौरान गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

Rain And Snowfall Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश के पहाड़ी राज्यों में अगले तीन चार दिनों तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक 8 से लेकर 11 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है. आईएमडी के मुताबिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को राज्य के कई ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हिमपात दर्ज किया गया. जबकि मध्य और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई.

अप्रैल महीने में लौटी सर्दी

राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी ने पूरे पूरे इलाके को सर्द कर दिया. तापमान में गिरावट आयी है. रोहतांग दर्रा, लाहौल-स्पीति और शिमला के कई इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई. मंडी जिले में लगभग 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध शिकारी माता मंदिर में भी रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही. अप्रैल के महीने में इस तरह की बर्फबारी देख सैलानियों काफी संख्या में आ रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक गोंडला में 4 सेंटीमीटर और कुफरी में 1.4 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई.

कई इलाकों में दर्ज की गई बारिश

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई तो निचले इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिली. संगराह में 65 मिमी, राजगढ़ में 60 मिमी और चौरी में 52.6 मिमी बारिश हुई. लगातार बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में भी कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. ताबो में सबसे कम 0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि कुकुमसेरी में 0.6 डिग्री और कल्पा में 3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने मंडी, कुल्लू और शिमला जिलों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में छिटपुट बारिश, बादल गरजने, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Also Read: 8, 9, 10, 11 और 12 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तूफानी हवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >