मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद को सजा सुनाए जाने पर भारत ने जताई ‘गहरी चिंता’

नयी दिल्ली: भारत ने मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को 13 वर्ष की सजा सुनाए जाने पर वहां के घटनाक्रमों पर आज ‘गहरी चिंता’ व्यक्त की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा ‘हम मालदीव में हो रहे घटनाक्रमों से चिंतित हैं. हम वहां स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.’ लोकतांत्रिक रूप से चुने गए […]

नयी दिल्ली: भारत ने मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को 13 वर्ष की सजा सुनाए जाने पर वहां के घटनाक्रमों पर आज ‘गहरी चिंता’ व्यक्त की.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा ‘हम मालदीव में हो रहे घटनाक्रमों से चिंतित हैं. हम वहां स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.’ लोकतांत्रिक रूप से चुने गए देश के पहले नेता नशीद को कल रात अदालत की सुनवाई में आतंकवाद निरोधी कानून 1990 के तहत दोषी ठहराया गया था.

उन्हें 2012 में एक न्यायाधीश को हिरासत में लेने के आरोप में 22 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >