सिब्बल ने कहा, मंगल मिशन और गिरते दाम से सरकार की छवि अच्छी बनी

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने आज कहा कि मंगल मिशन पर वर्षों से चल रहे काम का चरमोत्कर्ष पर पहुंचना और पूरी दुनिया में कच्चे तेल के गिरते दाम ने वर्तमान सरकार को उसके शुरुआती दिनों में अच्छी छवि प्रदान की है. अपने ब्लॉग में सिब्बल ने लिखा है कि ऐसा […]

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने आज कहा कि मंगल मिशन पर वर्षों से चल रहे काम का चरमोत्कर्ष पर पहुंचना और पूरी दुनिया में कच्चे तेल के गिरते दाम ने वर्तमान सरकार को उसके शुरुआती दिनों में अच्छी छवि प्रदान की है.

अपने ब्लॉग में सिब्बल ने लिखा है कि ऐसा मालूम होता है कि देश के लोगों ने ‘अच्छे दिन’ के अनुमान में बदलाव की बयार और सरकार की नयी भाषा को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा कि समय पर भेजे गए न्योते और समय पर बोले गए ‘पंच लाइन’ भारत और उसके लोगों की ओर भीड तथा ध्यान दोनों आकर्षित करते हैं, प्रधानमंत्री ‘मास्टर ऑफ सेरेमनी’ बन जाते हैं. सिब्बल के अनुसार, जब एक अरब लोग एक साथ खडे होते हैं तो दुनिया भर के नेता और बाजार उसका संज्ञान लेते ही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >