बस और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो मरे

कठुआ (जम्मू कश्मीर) : एक बस के साथ आमने-सामने की हुयी टक्कर में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गयी है. यह हादसा जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. पुलिस ने आज बताया कि कल बरनोटी इलाके में विपरीत दिशा से आ रही एक बस के साथ एक कार की आमने-सामने की हुयी टक्कर […]

कठुआ (जम्मू कश्मीर) : एक बस के साथ आमने-सामने की हुयी टक्कर में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गयी है. यह हादसा जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. पुलिस ने आज बताया कि कल बरनोटी इलाके में विपरीत दिशा से आ रही एक बस के साथ एक कार की आमने-सामने की हुयी टक्कर में कमल शर्मा और अरुण कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गयी.

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिवार को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags
Car

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >