कल फेसबुक पर लोगों के सवालों के जवाब देंगे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता

नयी दिल्ली: अपनी लोक कूटनीति पहल के तहत विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कल फेसबुक पर सवाल-जवाब के एक सीधे सत्र में हिस्सा लेंगे और भारत के बाह्य संबंधों पर चर्चा करेंगे. सत्र दोपहर 3:30 बजे शुरु होकर अगले 45 मिनट तक चलेगा. इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन विभिन्न सवालों के जवाब देंगे. […]

नयी दिल्ली: अपनी लोक कूटनीति पहल के तहत विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कल फेसबुक पर सवाल-जवाब के एक सीधे सत्र में हिस्सा लेंगे और भारत के बाह्य संबंधों पर चर्चा करेंगे. सत्र दोपहर 3:30 बजे शुरु होकर अगले 45 मिनट तक चलेगा. इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन विभिन्न सवालों के जवाब देंगे.

मंत्रालय की ओर से किए गए पोस्ट में कहा गया है, ‘‘भारतीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता फेसबुक पर ‘लाइव’ होंगे. 24 फरवरी को 15:30 बजे से विदेश मंत्रालय के पेज पर वह आपके सवालों के जवाब देंगे.’’ मंत्रालय के फेसबुक पेज को 789,367 लोगों ने ‘लाइक’ किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >